नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभासदों ने किया उन्हें सम्मानित – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभासदों ने किया उन्हें सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभासदों ने किया सम्मानित

बहेड़ी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह के यहां उनके कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर नगरपालिका सभासद उनके कार्यालय पहुंचे जहां
उन्हें प्रशस्ति-पत्र व शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभासदों ने उनके कुशल कार्यकाल की सराहना की और नगरपालिका संबंधित अपने अपने विचार रखे और नगर क्षेत्र में और अधिक विकास हो इसपर भी चर्चा की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे बोर्ड देखे तथा काम करने का अनुभव लिया मगर बहेड़ी नगरपालिका जैसा बोर्ड आज तक नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सभासदों पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं। जनप्रतिनिधि अधिकारी के सामंजस्य से ही नगर के विकास को गति मिलती है। पिछले दो साल में कस्बे के विकास को नई दिशा मिली है जिससे बहेड़ी का स्वरूप बदला है। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर अहमद हसन,जेई जल विपिन कुमार,नीरज कुमार,सभासद मोहम्मद जाकिर, नसीम अहमद,तरूण कालरा, रमेश सिंह, ताहिर पप्पू,हसन जाफरी, सलीम अहमद चंदा, दिनकर गुप्ता,अशरफ अब्बासी, इरफान अंसारी, युनुस अनमता, मुहम्मद रफ़ी, वाहिद खान आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930