नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – मामू मियां दरगाह पर सालाना तीन रोजा उर्स की तैयारी पूरी, रविवार सुबह होगा उर्स का आगाज – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – मामू मियां दरगाह पर सालाना तीन रोजा उर्स की तैयारी पूरी, रविवार सुबह होगा उर्स का आगाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर, के, सक्सेना

मामू मियां के सालाना उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी,दरगाह पर साज सज्जा का काम शुरू

बहेड़ी। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हामिद मियां उर्फ़ मामू मियां की दरगाह पर आगामी 11 अगस्त 2024 से शुरू होने वाले सालाना तीन रोजा उर्स को लेकर दरगाह की कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सालाना तीन रोजा उर्स को लेकर दरगाह पर साज सज्जा का काम शुरू हो गया है। और बाहर से दरगाह पर आने वाले जायरीनो का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उनके ठहरने व खाने को लेकर स्टेशन वाली मस्जिद के मुसाफिर खाने में रखा गया है जहां कमेटी के सदस्य व दरगाह के सज्जादानशीन हाजी सलीम अहमद उर्फ नवाब मियां अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दरगाह के सज्जादानशीन हाजी सलीम अहमद उर्फ नवाब मियां ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष सलाना तीन रोजा उर्स के दौरान उर्स के दूसरे दिन जो चादरों का जुलूस नगर में निकाला जाता था वो इस बार सावन के सोमवार के चलते उर्स के आखिरी दिन यानी कि 13 अगस्त को मेरे घर मोहल्ला टांडा से सुबह 11 बजे निकाला जाएगा और दोपहर 12 बजे तक दरगाह शरीफ पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को सुबह 6 बजे खुरान खुबानी के साथ उर्स का आगाज होगा दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर पहला कुलशरीफ और शाम पांच बजकर 30 मिनट पर दूसरा कुलशरीफ होगा और रात 9 बजे दरगाह पर मुशायरे का आयोजन होगा। जिसमें बरेली के आजम तहसीन के अलावा और भी शायर प्रोग्राम में शिरकत करेंगे।
12 अगस्त को सुबह 6 बजे खुरान खुबानी के बाद दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर कुलशरीफ और शाम पांच बजकर 30 मिनट पर दूसरा कुलशरीफ होगा और रात 9 बजे से तकरीरी प्रोग्राम किया जाएगा जिसमें बाहर से आये हुए शोहराहेतरम अपना अपना कलाम पेश करेंगे।
13 अगस्त को सुबह 6 बजे खुरान खुबानी के बाद 11 बजे जुलुसे चादर का प्रोग्राम होगा और दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर कुलशरीफ का आयोजन होगा जिसके बाद न्याज वितरण किया जाएगा और शाम पांच बजकर 30 मिनट पर आखिरी कुलशरीफ के बाद उर्स का समापन होगा। रात 9 बजे से कब्बाली का प्रोग्राम होगा। जिसमें कब्बाल ताहिर चिस्ती शेरगढ़, हबीब कब्बाल सितारगंज, दिल्ली की लेडीज कब्बाल पलक न्याजी के अलावा अन्य मशहूर कब्बाल शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि दरगाह के नाम से अगर कोई चंदा मांगे तो उसे चंदा न दिया जाए। दरगाह पर चंदा नहीं लिया जाता है। अगर किसी को भी दरगाह पर होने वाले सालाना तीन रोजा उर्स की किसी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो मोबाइल न0 9720463293 पर फोन करके ले सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930