नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – हर घर तिरंगा को लेकर नगर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,जोश के साथ शामिल हुए भाजपाई – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – हर घर तिरंगा को लेकर नगर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,जोश के साथ शामिल हुए भाजपाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

तिरंगा यात्रा से स्वतंत्रता दिवस उत्सव का आगाज, उत्साह के साथ शामिल हुए लोग

बहेड़ी। (11 अगस्त ) आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर रविवार को नगर में भाजपा की तरफ से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने बताया कि संगठन की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि 15 अगस्त 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है। जिसको लेकर तिरंगा यात्रा निकालने की योजना बनाई गई थी। तिरंगा यात्रा नगर के मेला श्रीरामलीला परिसर से शुरू हुई जो नगर के नैनीताल मुख्य मार्ग होती हुई नगर स्थित भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी आराम सिंह के पैट्रोल पम्प पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।‌ इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर पैदल चल रहे थे।चौधरी आराम सिंह, चौधरी प्रेम वीर सिंह, चौधरी नरेन्द्र सिंह आदि ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यात्रा में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा,
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी,मोहन सिंह, शांति पाल गंगवार, सभासद रोशन गेरा, सूर्य प्रकाश गंगवार,पूर्व सभासद चिन्ता मणि राठौर, कायस्थ समाज के अध्यक्ष आलोक बंटी राय, मास्टर नरेश शर्मा, सुनील रस्तोगी, भाजपा नेता नसीम न्याजी, मुजस्सम अली एडवोकेट, अंसार शाह एडवोकेट, डाक्टर प्रमोद शर्मा, हेमंत गुर्जर, सभासद ठाकुर लाल सिंह एडवोकेट, डाक्टर सुमन श्रीवास्तव, रवि अरोड़ा, ठाकुर राजकमल सिंह, ठाकुर यशवीर सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, राजेश गंगवार, ज्ञान सिंह एडवोकेट,शक्ति गुप्ता सहित तमाम अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930