नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – संस्कार बैंकटहाल में कथा व्यास पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री महाराज द्वारा सुनाई जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – संस्कार बैंकटहाल में कथा व्यास पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री महाराज द्वारा सुनाई जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया गया भगवान वामन अवतार प्रसंग

बहेड़ी। (11 अगस्त) बीते शुक्रवार से नगर के संस्कार बैंकट हाल में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को तीसरा दिन रहा। कथा व्यास पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री ने भक्तों को भगवान वामन अवतार व समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया। कथा श्रवण शाम पांच बजे से शुरू हुआ जो रात नौ बजे तक रहा। प0 श्री शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। दूसरों से ईर्ष्या रखने वाला व्यक्ति अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्तियों को भगवान सूर्य, वायु, नदियों, बादलों व वृक्षों इत्यादि से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान सूर्य बिना किसी भेदभाव के सृष्टि के सभी प्राणियों को अपना प्रकाश देते हैं। वायु सभी जीवों में प्राणों का संचार करती है। बादल परोपकार के लिए गरजते हुए वर्षा करते है, नदियां किसी से नहीं पूछती कि तुम मेरा जल क्यों पीते हो और वृक्ष भी किसी व्यक्ति से यह नहीं पूछते कि तुम मेरे फल क्यों तोड़ते हो, लेकिन स्वार्थी मानव ईर्ष्यालु होता जा रहा है। यदि अपना उद्धार करना चाहते हो तो परोपकार में अपना जीवन लगाओ, जिससे तुम्हारा कल्याण होगा। श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य यजमान रहे कपिल कुमार सिसोदिया और श्रीमती दीपा।
कथा के बीच में वामन भगवान की आकर्षक झांकी दिखाई गई। इस मौके पर मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव,रमेश कुमार सिंह,सोमपाल सिंह, अवधेश कुमार सक्सेना,अजय कुमार सिंह,चौधरी रामेंद्र सिंह, प्रतीक ढींगरा,अमन कुमार सिंह ,रितेश कुमार,संजय कुमार गुप्ता,राकेश कुमार प्रजापति, अक्षय मंगलम,अभिषेक सक्सेना, सोमपाल सिंह,गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930