नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – चलते ट्रक में अचानक से लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – चलते ट्रक में अचानक से लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

चलते ट्रक में लगी आग,

बहेड़ी । बरेली बागेश्वर हाईवे पर दौड़ते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख चालक और परिचालक के पसीने छूट गए। समय रहते चालक ने ट्रक रोक लिया और परिचालक संग वहां से निकलकर दूर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात बरेली से रूद्रपुर प्लाई बोर्ड लेकर जा रहा ट्रक जैसे ही गुड़वारा पुल के समीप पहुंचा कि तभी उसमें आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।

आग पर काबू पाने के बाद एक साइड का रोड पुलिस ने खुलवा दिया जिससे गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31