नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है। प0 मधुर गोपाल शास्त्री – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है। प0 मधुर गोपाल शास्त्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,,के,सक्सेना 

श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ पूजन के साथ हुआ समापन

बहेड़ी। (17 अगस्त ) नगर के मेला श्रीरामलीला गेट के समीप संस्कार बैंकट हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को समापन हो गया।भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार,अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए सभी को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन 15 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया।

इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर झूमने के लिए विवश कर दिया। पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री महाराज ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने इस सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आनंद लिया, जहां नगर के अलावा आस-पास गांव व दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष आदि भक्त शामिल हुए। शुक्रवार को हवन यज्ञ के बाद विशाल भन्डारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, सभासद रमेश कुमार सिंह,सोमपाल सिंह, अवधेश कुमार सक्सेना,अजय कुमार सिंह,चौधरी रामेंद्र सिंह, प्रतीक ढींगरा,अमन कुमार सिंह ,रितेश कुमार,संजय कुमार गुप्ता,राकेश कुमार प्रजापति, अक्षय मंगलम,अभिषेक सक्सेना, मास्टर अमन श्रीवास्तवा, मास्टर नरेश शर्मा, डाक्टर सुमन श्रीवास्तव, विट्टू पिपलानी,सोमपाल सिंह,गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930