नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई श्रीकृष्ण शौभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई श्रीकृष्ण शौभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

बैंड बाजे के साथ निकली राधाकृष्ण की शोभायात्रा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, समाजसेवी व ज्वैलर्स आलोक कुमार गर्ग ने उतारी आरती 

बहेड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन नवमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति मंगलवार को दोपहर बाद नगर के मोहल्ला शेखूपुर स्थित शिव मंदिर से कमेटी के सदस्यों द्वारा राधा कृष्ण,शिव पार्वती आदि भगवान स्वरूपो की मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शौभायात्रा को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी ने पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शौभायात्रा शेखूपुर से शुरू होकर रामलीला मोहल्ला, माथुर रोड, नैनीताल मुख्य मार्ग, तहसील परिसर,पंजाबी कॉलोनी, होली चौराहा होती हुई वापस शिव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान शौभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शौभायात्रा में शामिल महिलाएं,पुरुष और बच्चे राधे कृष्ण का गुणगान करते चल रहे थे।

शौभायात्रा में सेठ अतुल गर्ग, आलोक कुमार गर्ग,प0 वीरेन्द्र सिंह, राहुल गुप्ता, सुनील रस्तोगी, अंकित गुप्ता, गौरव जायसवाल, मास्टर नरेश शर्मा, ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू पिपलानी,मास्टर अमन श्रीवास्तवा,ललित समेत तमाम अन्य बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

गांव पिंदारी अमरचंद मे निकालीं गई श्रीकृष्ण शौभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत
बहेड़ी । तहसील क्षेत्र के गांव पिदारी अमरचंद में सोमवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव
गांव के प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। यहां गांव के नन्हे मुन्ने बच्चे कोई कृष्ण बना तो कोई राधा तो कोई सुदामा जो लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा। कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को गांव में
बैंड-बाजे, ढोल, और आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह शौभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भगवान स्वरूप आराध्यों की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण-राधारानी, गणेश,राम भक्त हनुमान की मनमोहक झांकियां थी।
शोत्रायात्रा में लोग डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर लोग थिरक रहे थे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं ,पुरुष तथा बच्चे श्रीकृष्ण का उदघोष करते चल रहे थे। इस मौके पर डाल चंद, मास्टर परमान सिंह, गजेन्द्र सिंह,मोर सिंह,बेचे लाल, प्रेमपाल, सोबरन मौर्य, गंगाराम, डाक्टर रामकुमार सक्सेना, राहुल पाण्डे,विजय कश्यप, छत्रपाल सिंह, धर्म वीर सिंह, दिनेश गुर्जर, सचिन गुर्जर,ज्येन्दर सिंह गुर्जर, राजवीर सिंह गुर्जर,चिन्टू गुर्जर,करन सिंह, अनोखेलाल पुजारी समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930