नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

श्रीमद् भागवत कथा का अंतिम दिन:सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई गई 

बहेड़ी। (30 अगस्त ) नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में बीती 23 अगस्त से प्रारंभ हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज हवन पूजन के साथ कथा का समापन हो गया।
मालूम हो कि अरोरा नर्सिंग होम के एमडी डाक्टर ऐ, के,अरोरा व उनके पुत्र डाक्टर निखिल अरोरा द्वारा पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पंडित रामदेव मिश्रा शास्त्री महाराज के मुखारविंद द्वारा आयोजित कराई गई थी। कथा के अंतिम दिन गुरुवार को श्रीमद् भागवत सुनने को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। कथा व्यास पंडित रामदेव मिश्रा शास्त्री महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए, कथा का भक्तों को श्रवण कराया। सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई।

इन कथाओं को सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। कथा समापन के दौरान कथा व्यास श्री शास्त्री महाराज जी ने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही, जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। तथा सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीवन का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है।श्री शास्त्री महाराज द्वारा गाया गया एक मधुर भजन। भजन करो जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है इस भजन पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। राधा कृष्ण के एक होली के भजन पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली।

कथा के अंत में डाक्टर ऐ, के,अरोरा व उनकी पत्नी सुदेश अरोरा ने श्रीमद् भागवत गीता की पूरी भक्ति भाव से आरती की जिसके तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महंत केदार दास महाराज,विजय दत्त गौतम, हेमंत कालरा, डाक्टर तुलाराम मिश्रा, सभासद रोशन गेरा,एवरन आदि ने सेवादारी की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930