नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – होली चौराहा स्थित शिव मंदिर में श्रीकृष्ण उत्सव का हुआ समापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – होली चौराहा स्थित शिव मंदिर में श्रीकृष्ण उत्सव का हुआ समापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्रीकृष्ण छठी के साथ कृष्ण उत्सव का हुआ समापन

बहेड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मोहल्ला शेखूपुर के होली चौराहा स्थित शिव मंदिर पर चल रही चार दिवसीय श्रीकृष्ण लीला का 20 अगस्त को समापन हुआ। श्री कृष्ण लीला के समापन के दौरान शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने राधा कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चो व श्रीकृष्ण लीला का मंचन कर रहे कलाकारों को पुरस्कार देकर उसको सम्मानित किया गया।
बता दे कि नगर के होली चौराहा शिव मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां हर वर्ष 4 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला के मंचन का आयोजन किया जाता है। यहां मथुरा, वृंदावन से आए कलाकर श्रीकृष्ण लीला का मंचन करते है, जिसमे श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक की लीलाओं का मंचन किया जाता है।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहां भगवान श्री कृष्ण की लीला मंचन के बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी भोज का भी आयोजन भी किया जाता है, जिसमे नगर के सभी लोग शामिल होते है और यह परंपरा पिछले काफी वर्षो से चली आ रही है।

शनिवार को मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर कढ़ी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीकृष्ण लीला समापन के दौरान राजन, सजल अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, राज कश्यप,विष्णुदत्त, पंडित वीरेंद्र सिंह, पत्रकार राजेश कश्यप, चिंतामणि राठौर, ढाकन लाल,अनिल दिवाकर, अंशुल अग्रवाल, पूरन दिवाकर, अजय कश्यप, रजत कश्यप, हीरालाल तोमर, सत्यवीर कन्नौजिया, शरद दिवाकर, अभिषेक शर्मा व सचिन भटनागर आदि लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930