नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी -पालिकाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने नागरिकों से भाजपा के सदस्यता में शामिल होने का किया आग्रह – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी -पालिकाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने नागरिकों से भाजपा के सदस्यता में शामिल होने का किया आग्रह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार आर,के,सक्सेना 

पालिकाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने नागरिकों से भाजपा के सदस्यता में शामिल होने का किया आग्रह

बहेड़ी । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुरू किया गया 2024 सदस्यता अभियान को लेकर स्थानीय नगरपालिका चेयरमैन रश्मि जायसवाल व उनके पति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय जायसवाल बाबी ने अपने समर्थकों व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 से जुड़कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने का आग्रह किया है।

पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल और उनके पति अजय जायसवाल बाबी ने अपने डिजिटल सदस्यता कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी है जो सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से बड़ी संख्या में जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ जनता सीधे तौर पर ले रही है। मैं सभी क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं से ऐसा करने का आग्रह करती हूं कि सदस्यता 2024 अभियान के दौरान भाजपा में शामिल होने के लिए आप 8800002024 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या नमो ऐप के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। आइए मिलकर एक विकसित भारत का निर्माण करें। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया था। यहां बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के काम को देखते हुए दोनों नेताओं के नेतृत्व में लोग बड़ी संख्या में भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान में जुड़ रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना व मास्टर नरेश शर्मा पूरी लगन के साथ लोगों को अभियान में जोड़ने को लगें हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930