नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – सदस्यता अभियान में हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का करेंगे काम- जिलाध्यक्ष पवन शर्मा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – सदस्यता अभियान में हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का करेंगे काम- जिलाध्यक्ष पवन शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार आर, के, सक्सेना की रिपोर्ट 

सदस्यता अभियान में हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का करेंगे काम- जिलाध्यक्ष पवन शर्मा

बहेड़ी । भारतीय जनता पार्टी 2024 के चल रहे सदस्यता अभियान मे बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा नगर के बूथ संख्या 146 पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। साथ ही विपक्ष के फैलाए झूठ, भ्रम और देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए कहा कि प्राथमिक सदस्य के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग सक्रिय सदस्य बने। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और जिला मंत्री राहुल साहू ने नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी,नगर प्रभारी जबर सिंह,बूथ अध्यक्ष अंकित रस्तोगी, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, नगर महामंत्री सचिन अग्रवाल,नगर मंत्री रूपकिशोर, सचिन प्रजापति,सुरेन्द्र तोमर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शक्ति गुप्ता,शक्ति केंद्र संयोजक विजय पाल,एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर आम जन मानस को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की प्राथमिकता है उत्तर प्रदेश में बेहतर-कानून का राज कायम करने की। हमारी सरकार ऐसे तत्वों पर जो गैरकानूनी काम करते हैं, अराजकता करते हैं, जिनकी समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, कठोर कार्रवाई कर रही है।

सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930