नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर दुल्हन की तरह सजाया गया नगर – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर दुल्हन की तरह सजाया गया नगर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर, के, सक्सेना की रिपोर्ट 

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर दुल्हन की तरह सजाया गया नगर

बहेड़ी । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाईश बारह रबी उल अव्वल पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम इलाकों में लोगों का उत्साह देखने को नजर आया। रविवार को रास्तों को सजाने के साथ ही रंग बिरंगी लाइटों से घरों को भी रोशन किया गया। वहीं लाउड स्पीकरों पर आमद हुजूर की मरहबा मरहबा के साथ लोग अपना उल्लास दिखाते नजर आये।
हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर रविवार की शाम को कस्बे के मुस्लिम इलाके भव्य तरीके से सजे नजर आये। नगर के मोहल्ला नूरी नगर, मोहल्ला टांडा, इस्लाम नगर, शाहजी नगर, शेखूपुर, शाहगढ़, तालपुरा आदि मोहल्लों में भव्य तरीके से सजावट की गई। मुस्लिम इलाके हरे झंडों से पटे नजर आये। लोग एक दूसरे को बारह रबी उल अव्वल की मुबारक बाद फोन व व्यक्तिगत भी देते नजर आये। इसके अलावा लोग पैगम्बर की यौमे पैदाइश पर अपने घरों, दुकानों , मस्जिद व दरगाह को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। लोगों द्वारा रातभर नगर में जगह जगह तकरीर-ए- जलसों का आयोजन किया गया।

नगर के गणमान्य नेताओं ने सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930