नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारावफात के मौके पर नगर में शान से निकाला गया जुलूस -ए-मोहम्मदी, लोगों पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बारावफात के मौके पर नगर में शान से निकाला गया जुलूस -ए-मोहम्मदी, लोगों पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर, के, सक्सेना की रिपोर्ट

नगर में शान से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी,

बहेड़ी । नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी,इस मौके पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया ।जुलूस में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ साथ सर्व समाज के लोगों की भी भागीदारी रही,जो सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक है। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने शान से भारतीय तिरंगा लहराया,हर तरफ नबी की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा की सदाएं बुलंद होती रही,कई लोग बग्घी पर सवार होकर निकले थे, तो कुछ घोड़ा और दुपहिया-चार पहिया वाहनों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए।

जुलूस में शामिल अंजुमनों के उलेमाओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े। जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस नगर के नैनीताल रोड स्थित माथुर रोड तिकोनी के समीप से सुबह शुरू हुआ जो अपने तय मार्ग नैनीताल रोड, यूनियन रोड, पंजाबी कॉलोनी,शेखूपुर होली चौराहा, रामलीला,माथुर रोड होता हुआ उसी जगह पहुंचकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का फूल वर्षा कर जोरदार स्वागत किया तो
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर मीठा पानी,फल और खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कस्बा चौकी प्रभारी शनि चौधरी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।

 

नोट – खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें पत्रकार आर, के, सक्सेना से

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930