नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने क्या कहा,,,,, – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने क्या कहा,,,,,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर,के,सक्सेना की रिपोर्ट

मोहल्ला गौटिया सिंह भमसेन पर स्वच्छता अभियान चलाकर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन

बहेड़ी। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ो के रूप में मना रही है। मंगलवार को जन्म दिवस पर पार्टी नेताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कार्यक्रम के तहत नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल व अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नगर के मोहल्ला झाजूनागर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए तथा मोहल्ला गौटिया सिंह स्थित भमसेन पर स्वच्छता अभियान चलाया।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि एक छोटे से गाँव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने वाले नरेन्द्र मोदी को 15 अलग-अलग राष्ट्रों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर उनका और भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में सर्वांगीण,सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास किया गया है। जिस बदलाव को भारत के हर नागरिक ने महसूस किया हैं।
पीएम मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रहित के लिए सर्मपित है। प्रधानमंत्री ने हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। सशक्त नेतृत्व व दूरदर्शिता के कारण देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस मौके पर सभासद ओमप्रकाश गंगवार,पर परमेन्द्र गंगवार, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, पूर्व सभासद चिंता मनी राठौर,भजन लाल गंगवार एडवोकेट,अशोक गंगवार, हुकुम सिंह,भगवान दास, आनंद सागर, केहरी सिंह, नवनीत सक्सेना, विनय सक्सेना, हरवीर गंगवार, देवेन्द्र गंगवार, रमेश सिंह,अमर सिंह,शकुन्तला देवी,लीला वती आदि उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930