नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई 100 वीं जयंती – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई 100 वीं जयंती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेनापू

र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई 100 वीं जयंती

{अमृत समाचार} बहेड़ी ।भारतीय जनता पार्टी की नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल व कार्यकर्ताओं
द्वारा नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिंह गौंटिया में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।
जयंती पर पालिकाध्यक्ष व भाजपा कार्यकत्र्ता ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत से हुआ। सभी ने एक स्वर में अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें,भारत माता की जय के नारे लगाए।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने कहा कि अटल जी सिर्फ एक नेता ही नहीं बल्कि एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने
कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनकी विदेश नीति और कूटनीति से भारत को वैश्विक पहचान मिली थी।

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष द्वारा भजन लाल एड, कमल सिंह, हीरा सिंह तोमर,अरुण श्रीवास्तव, जीवन किशोर, मनोज सिन्हा,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिव चरण लाल प्रजापति,राकेश मिश्रा, को पुष्प गुच्छ व पटका पहना कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष चिंता मनी राठौर, अरुण गंगवार व नगर मंत्री शकुंतला देवी की ओर से पालिकाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल को भारत माता की फोटो भेट की गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, सभासद ओमप्रकाश गंगवार, प्रमेन्द्र गंगवार,पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, सौरभ जायसवाल,सोनी जायसवाल, सूर्य प्रकाश गंगवार, मास्टर नरेश शर्मा सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930