नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर नमाज अदा, अकीदतमंदों में उत्साह – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर नमाज अदा, अकीदतमंदों में उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर, के, सक्सेना 

माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर नमाज अदा, अकीदतमंदों में उत्साह

बहेड़ी। क्षेत्र की मस्जिदों में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा हुई। रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अपने गुनाहों से तौबा की। साथ ही देश-दुनिया और समाज की खुशहाली की परवरदिगार से दुआ की, जिस पर रोजेदारों ने एक आवाज में ‘आमीन’ कहा। तो शाम को रोजा इफ्तार दावत का आयोजन हुआ।मा लूम हो कि रहमतों के महीना रमजान में रोजा रखकर कुरआन पाक की तिलावत, तस्बीह पढ़ने और तरावीह का सिलसिला इन दिनों निरंतर चल रहा है। मस्जिदों में इबादत के लिए रोजेदारों की भीड़ जुटी रही। शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला।रो जेदारों ने घरों व मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज पढ़ी। पाकड वाली मस्जिद,मोती मस्जिद,सडक वाली मस्जिद समेत नगर की अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत से पढ़ी गई। नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने गरीबों को खैरात बांटी। रमजान के पहले जुमा को लेकर खास तैयारी की गई थी।रोजेदारों द्वारा नमाज अदा करने के बाद इफ्तार के लिए खजूर, फल और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी को अकीदतमंदों की भीड़ बाजार में उमड़ी पड़ी। शाम को रोजेदारों ने पानी और खजूर से रोजा खोल और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी सनी चौधरी की दैखरेख में मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930