नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – बाइक और नीलगाय की टंक्कर से एक की मौत दो घायल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – बाइक और नीलगाय की टंक्कर से एक की मौत दो घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार आर, के, सक्सेना 

बहेड़ी – बाइक और नीलगाय की टंक्कर से एक की मौत दो घायल हो

बहेड़ी । थाना बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव के पास में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरी करने जा रहे तीन बाइक सवार युवक के सामने अचानक नीलगाय आ गई और बाइक से टकरा गई। टकरा से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया और पंचनामे की कार्यवाही के बाद शानू के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना शीशगढ़ के अन्तर्गत गांव मानपुर निवासी शानू, तौसीफ और शकील एक बाइक पर सवार होकर बहेड़ी मजदूरी करने जा रहा थे। उनकी बाइक बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर स्थित गांव टांडा मीरनगर जंगल की ओर से आई नीलगाय टकरा गई। हादसे में शानू पुत्र शकील (35) निवासी मानपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद तौफीक और शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे के आसपास बताया जा रहा है।‌ मृतक शानू अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930