नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेडी- कलश यात्रा और पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई फलदाई शिव महापुराण कथा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेडी- कलश यात्रा और पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई फलदाई शिव महापुराण कथा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेडी- कलश यात्रा और पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई फलदाई शिव महापुराण कथा

 

पत्रकार -आर,के,सक्सेना

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर शिव महापुराण कथा बुधवार से शुरू हुई। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। श्री शिव महापुराण कथा 23 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त्य तक चलेगी। कथा व्यास पंडित रामदेव मिश्रा महाराज के मुखारविंद से शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा। बुधवार को कथा शुरू होने से पूर्व पंजाबी कालोनी शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्तर पर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाएं पुरुष जल से भरा कलश सिर पर रखकर ओम् नमः शिवाय का जाप करतीं चल रही थी। कलश यात्रा के दौरान कथा के मुख्य आयोजक डॉ ऐ, के, अरोड़ा व उनका परिवार भी साथ में चल रहा था। कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचीं।
यहां पर विधिवत पूजा अर्चना कर शाम 7 बजे कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास पंडित रामदेव मिश्रा महाराज ने फलदाई शिव महापुराण कथा के महत्व से श्रद्धालुओं को जीवन का मर्म समझाया। उन्होंने श्रीरामचरित मानस में वर्णित शिव की महिमा को बताया। कहा, जिसके साथ शिव हैं, शक्ति भी उसी के पास होती है। उन्होंने बताया कि  महाकाल का पूजन और ध्यान अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करने वाला होता है। यहां बता दें कि शिव महापुराण कथा का आयोजन हर दिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930