नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी -एनपीएस स्कूल में लगा डेंटल कैम्प, हुआ स्कूली बच्चों का दंत परिक्षण – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी -एनपीएस स्कूल में लगा डेंटल कैम्प, हुआ स्कूली बच्चों का दंत परिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एनपीएस स्कूल में लगा डेंटल कैम्प, हुआ स्कूली बच्चों दंत परिक्षण
बहेड़ी। नगर के नदेली रोड स्थित मोहल्ला केशवपुरम के एनपीएस स्कूल की मिनी ब्रांच में शनिवार को विवेकानन्द मिशन चैरिटेबल अस्पताल बरेली की ओर से डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एनसी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं के दांतों को बरेली से आए डाक्टर अजयपाल सिंह ने परिक्षण किया। इस दौरान बच्चों को डाक्टर द्वारा बताया गया कि वह अपने दांतों की सफाई कैसे करनी चाहिए और चॉकलेट, मिठाई और आइसक्रीम खाने के बाद कितनी बार ब्रश करना जरूरी है। जिससे हमारे दांत साफ और स्वस्थ रहे सकें। परिक्षण के दौरान जिन बच्चों के दांतों में केबेटीज थी उन बच्चों को दवाई और सफाई के डाक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। इस दौरान स्कूल की प्रसिपल गीतम शर्मा ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी विद्यालय का एक नैतिक कर्तव्य है, जिसका स्कूल की तरफ से पूरा ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि बरेली से आई टीम ने करीब 550 बच्चों का दंत परिक्षण किया। सभी बच्चों को डाक्टर द्वारा दिए गए सुझाव को अपने जीवन में अपनाने को कहा गया जिससे बच्चे अपने दांतों को मजबूत बनाएं रख सकते हैं। डेन्टल कैम्प के दौरान नितान्श गौड़,विनय सक्सेना, स्कूल टीचर में श्रीमती मंजली, रीना यादव, श्रृष्टि सिवाच सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930