नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवरनिया – नगरपंचायत फरीदपुर चौकी के इंचार्ज बने संतोष कुमार – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

देवरनिया – नगरपंचायत फरीदपुर चौकी के इंचार्ज बने संतोष कुमार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रिपोर्टर
कमल जीत सिंह

क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन एवं महिलाओं का सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता-संतोष कुमार

देवरनियाँ। कोतवाली बहेड़ी की पुलिस चौकी फरीदपुर में थाना सुभाष नगर के रामगंगा चौकी से ट्रांसफर होकर आए नवागत चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने आज चौकी का चार्ज ले लिया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सख्ती से कानून व्यवस्था का पालन एवं महिलाओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। किसी भी फरियादी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहीं फरीदपुर चौकी से ट्रांसफर होकर थाना बारादरी के श्यामतगंज चौकी गए निवर्तमान चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र बिश्नोई का नगर के गणमान्य लोगों ने विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी। धर्मेंद्र बिश्नोई का नगर के लोगों ने फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मान किया। वहीं नवागत चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह का भी लोगों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मो. कामिल, सभासद विकास मौर्य,कामिल अल्वी,निरंजन लाल,बालक राम, परवेज मालिक, राशिद अंसारी, अयाज़ प्रधान, जुनैद अल्वी, सुरेंद्र कुमार, ओमकार पटेल सहित चौकी का स्टाफ मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930