नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव – क्षेत्र में फैली सनसनी – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव – क्षेत्र में फैली सनसनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

झाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

अमृत समाचार संवाददाता,
बहेड़ी। बांसी मठ मंदिर के समीप रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव से निकल रही दुर्गंध से आशंका जताई जा रही है कि शव दस से बारह दिन पुराना है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला महादेवपुरम क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर बांसी मठ के पीछे रह रहे कालोनी बासियों को कई दिनों से किसी सड़ी हुई चीज की दुर्गन्ध आ रही थी। लोगों को आशंका हुई तो आज रविवार उन्होंने झाड़ियों के बीच जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।वहां एक व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा था। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार,एस,आई, योगेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झाड़ियों के बीच पड़े शव को बाहर निकाल कर आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की।शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम को बरेली भिजवाया दिया।
कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव दस से बारह दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान कराई जा रही है। अब तक की जांच में उसकी न तो पहचान हो सकी और न ही कोई कोई सुराग मिल पाया है।
शव मिलने की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसने भी सुना वह अपने आप को रोक नहीं सका और मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने की कोशिश करने लगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930