नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- सड़क हादसे में बहेड़ी के युवक की अमरोहा में मौत,घर में मचा कोहराम – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- सड़क हादसे में बहेड़ी के युवक की अमरोहा में मौत,घर में मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

टायर बदल रहे कार के चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

बहेड़ी। नगर से उमरा करने गए लोगों को दिल्ली से कार के द्वारा बहेड़ी ला रहे एक कार चालक को अमरोहा के पास कार का टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। मौत की खबर मृतक के परिजनों को पता चली तो घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला टांडा निवासी लईक अहमद उर्फ बाबू का 35 वर्षीय बेटा बदरूल हसन उर्फ छोटे बुकिंग पर कार चलाने का काम करता था। मृतक के भाई फैजान ने बताया कि नगर के मोहल्ला टांडा निवासी नसीर अहमद जो कि परिवार के साथ उमरा करने गए थे उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे से लेने को भाई सोमवार को कार से गया था। वहां से उनके परिवार को लेकर वापस आते समय रात दो बजे अमरोहा के टोल प्लाजा के समीप उनकी कार का अगला टायर पंचर हो गया। जिसे वह सड़क से नीचे उतारकर उसका टायर बदल रहा था इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे बदरूल हसन के शव को परिजनों ने गमगीन माहौल में देर शाम लाइन पार कब्रिस्तान में सुपुर्द ख़ाक कर दिया गया। मृतक अपने पीछे चार मासूम बच्चों व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। बदरुल की मौत पर नगरपालिका के वार्ड 18 के सभासद ताहिर पप्पू के अलावा अन्य परिचित लोग मृतक के घर पहुंचे और दुखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरा दुख प्रकट किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930