नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी/देवरनिया – पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी/देवरनिया – पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या।
देवरनियां मे पेड से लटका मिला युवक का शव।
फोरेंसिक टीम‌ समेत एसपी देहात ने किया दौरा।

कमल जीत सिंह
की रिपोर्ट

देवरनियां।थाना क्षेत्र के गांव गुलाबनगर निवासी रामभरोसे का शव बुधवार को देवरनियां मे एक पेड से लटका हुआ मिला।शुरुआती जांच मे मामला आत्महत्या का सामने आया है। मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।मंगलवार को भी दोनों मे झगडा हुआ था जिसके बाद मृतक घर से चला गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना स्थल का दौरा करा और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गांव गुलाबनगर निवासी केसरीलाल का पुत्र रामभरोसे (45) मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को चलाता है। उसके आठ बच्चे हैं जिनमे पांच लडकी लता, मीना,चीत्रा,ओमवती,आशा और तीन लडके टिंकू,गौतम, विजय कुमार हैं।बताया जाता है रामभरोसे का अपनी पत्नी मैना देवी से तीन साल पहले विवाद हो गया था जिसके चलते मैना देवी अपने मायके भोजीपुरा के गांव कुआ मकरुका मे रह रही थी। बच्चे रामभरोसे के पास थे।
मंगलवार को छोटे लडके की तबीयत खराब होने पर मैना देवी देखने के लिए अपनी ससुराल आई थी तभी दोनों पति-पत्नी मे झगडा हो गया है। परिजनों के मुताबिक उसके बाद रामभरोसे पांच बजे शाम घर से वगैर कुछ कहे चला गया। रातभर वह घर वापस नहीं आया उसे तलाश करने की कोशिश की मगर कोई पता नहीं चला।बुधवार सुबह देवरनियां आबादी से सटे ढोडा नाला के पास स्थित एक पेड से रामभरोसे का शव लटका मिला।सूचना पर देवरनियां इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाकर कर पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। सूचना पर एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ बहेडी डॉ० तेजवीर सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
पति की मौत की खबर सुनकर मैना देवी मायके से फिर ससुराल आ गयी। परिजनों की तरफ से अभी किसी तरह का कोई आरोप‌ नहीं लगाया गया है।

” प्रथमदुष्टा मामला आत्महत्या का ही है। परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बाकी पोस्टमार्टम मे स्थिति साफ हो जाएगी। मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। उसी के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है।
— देवेंद्र सिंह धामा, इंस्पेक्टर देवरनियां

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930