नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले: हनुमान चालीसा पाठ से 100 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का चलाएंगे अभियान – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले: हनुमान चालीसा पाठ से 100 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का चलाएंगे अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक लाख हनुमान चालीसा केन्द्र खड़ा करना हमारा लक्ष्य – तोगड़िया

बहेड़ी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रख्यात कैंसर सर्जन डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का सोमवार को नगर आगमन पर राष्ट्रीय बजरंग दल नगर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बरेली नैनीताल फोरलेन मार्ग स्थित गन्ना उत्पादक डिग्री कालेज के पास उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। यहां से उनका काफिला जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण के बाद मोहल्ला जाजूनागर स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए श्री तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश भर में एक लाख सामूहिक हनुमान चालीसा केन्द्रों को खड़ा करना संगठन का लक्ष्य है। हिन्दुओं को संगठित करने को केन्द्रों पर प्रतिदिन पांच मिनट का चालीसा पाठ होगा।जिससे समृद्ध एवं सुरक्षित हिन्दू रह सके। आने वाले समय में परिस्थितियां संघर्षशील होंगी। इस लिए हमको अभी से सजग होना पड़ेगा। कार्यक्रम के अन्त में श्री तोगड़िया यहां के भाजपा जिला महामंत्री अक्षय मंगलम के निवास पर पहुंचे जहां उनके परिवार ने उपहार और पगड़ी पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अक्षय मंगलम के भतीजे मंत्र सक्सेना को श्री तोगड़िया जी ने खीर चटाकर उसका अन्नप्राशन किया। यहां से जलपान के बाद उनका काफिला नगर के मशहूर डाक्टर ऐ, के, अरोड़ा के निवास पंजाबी कॉलोनी पहुंचे। जहां डाक्टर ऐ, के ,अरोरा, डाक्टर निखिल अरोरा, डाक्टर शैफाली अरोरा, सभासद रोशन गेरा, ठाकुर सुदेश सिंह,
इनके अलावा संगठन के सानू गंगवार, अरविंद दिवाकर, कपिल गंगवार, अनिल सक्सेना,कमल कश्यप, धर्मवीर सहित तमाम अन्य लोग स्वागत किया और कार्यक्रम में भागीदारी कर उसे सफल बनाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930