नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी/देवरनिया- ब्राह्मण सभा की हुई बैठक – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी/देवरनिया- ब्राह्मण सभा की हुई बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ब्राह्मण परिवार सभा की मासिक बैठक हुई संपन्न

देवरनियाँ। ब्राह्मण परिवार सभा की मासिक बैठक तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालपुर में ग्राम प्रधान पंडित ओम शांति शर्मा की निज निवास पर संपन्न हुई। जहां ब्राह्मण सभा के बक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विजय दत्त शर्मा एवं रामअवतार शर्मा ने भगवान परशुराम की के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रचलित कर किया। इस दौरान पंडित विजय दत्त शर्मा ने ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं आरक्षण के बारे में बताया उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को आज के दौर में बहुत जागरूक होने की आवश्यकता है। पंडित प्रमोद सारस्वत ने कहा कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए । समाज में हमारे बच्चे पढ़े लिखे होंगे तभी वह आगे हमारे समाज का नाम रोशन करेंगे। पंडित राजेश पाठक, राजपाल शर्मा आदि ने समाज में फैली दहेज प्रथा के बारे में बताया और कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा कोशिश करनी चाहिए कि हमारे समाज के विवाह दहेज के बिना हो। हमें अपने समाज की बहन बेटियों की शिक्षा दीक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस मौके पर पं. विजय दत्त शर्मा, पं.प्रमोद सारस्वत, पंडित राजपाल शर्मा, पंडित सी एल उपाध्याय, पंडित चेतन शर्मा, पंडित छत्रपाल शर्मा, पंडित राजेश पाठक, पंडित विजय शुक्ला , पंडित वीरेंद्र शर्मा, पंडित बचन सारस्वत , पंडित कमल कुमार, पंडित योगेश शर्मा, पंडित वीरेंद्र कुमार शर्मा, पंडित सुनील मिश्रा, पंडित कुंवरसेन, पंडित अमित शर्मा, पंडित धर्मपाल मिश्रा, पंडित श्री कृष्ण कुमार शर्मा, पंडित जगदीश शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930