नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी-प्रकाश पर्व पर कस्बे में निकला गया नगर कीर्तन, – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी-प्रकाश पर्व पर कस्बे में निकला गया नगर कीर्तन,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गुरुनानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व, कस्बे में निकला नगर कीर्तन, अरदास के बाद गुरुद्वारे में हुआ अटूट लंगर का वितरण

बहेड़ी। सिख गुरु नानक देव महाराज का 554वां प्रकाश पर्व सोमवार को क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इसको लेकर आज बुद्धवार को रामलीला गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया जो नगर के मुख्य नैनीताल मार्ग से होता हुआ पंजाबी कॉलोनी स्थित सिंह सभा बड़े गुरुद्वारा पहुंचकर सम्पन्न हुआ । कस्बे में निकले नगर कीर्तन में सबसे आगे पंजाब से आई गतका पार्टी ने हैरत अंगेज कर्तव दिखाते हुए चल रहे थे, जिनके पीछे सिख समुदाय के लोग मार्गं पर पानी का छिड़काव और झाड़ू से सफाई करते चल रहे थे। नगर कीर्तन के साथ चल रहे पंच प्यारे और एक गाड़ी में भव्य सजे दीवान को लोग श्रद्धाभाव के साथ मत्था टेक कर आशीर्वाद ले रहे थे। इस दौरान नगर कीर्तन का जगह जगह पुष्प वर्षा और जलपान के साथ लोगों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में सरदार महेन्द्र सिंह सलूजा,कमल जीत सिंह मंगू, नरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह गोल्डी,रोशन गेरा,तरन प्रीत सिंह, ओमकार गुरू कृपा, रविन्द्र सिंह, राजकुमार ढींगरा,रवि अरोड़ा, नरेन्द्र सिंह कुक्कू सहित तमाम महिलाएं व पुरुषों ने नगर कीर्तन में भागीदारी कर प्रसाद ग्रहण किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930