नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फेरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराने से मौत, घटना स्थल पर पहुंची महिला भी हुई हादसे का शिकार – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

फेरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराने से मौत, घटना स्थल पर पहुंची महिला भी हुई हादसे का शिकार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फेरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराने से मौत, घटना स्थल पर पहुंची महिला भी हुई हादसे का शिकार

बहेड़ी। फेरी करने गया युवक का शव गांव के ही बाहर मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी मौके पड़ी हुई थी। पुलिस का मानना है कि उसकी दुर्घटना में मौत हुई है। उसके परिजन उसकी हत्या होने की बात कह रहे है। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव मुंडिया नबी बख्श निवासी प्रदीप कश्यप 25 वर्ष पुत्र मिढ़ई लाल गांवों में फेरी लगाकर जैकेट की खराब चेन ठीक करने का काम करता था। शनिवार बरा गांव फेरी कर लौटते समय उसके साले का खाने के लिए उसके पास फोन आ गया तो वह ससुराल गांव सिकलपुरा में खाना खाने चला गया। खाना खाने के बाद वह वहां से अपने घर के लिए बाइक चला पर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह होने पर राहगीरों ने मुंडिया नबीबख्श गांव के बाहर चुरैली रोड पर पुराने गन्ना सेंटर के पास सड़क किनारे बाइक और एक शव को पड़ा देखा। लोगों ने शव को पास जाकर देखा तो वह गांव के ही युवक का शव निकला। लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी तो घर में कोहराम मच गया। और जिसने सुना वो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे । सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतज़ार है।
उधर, मुंडिया नबीबख्श गांव के प्रदीप की मौत की खबर जब गांव में पहुंची तो गांव के ही ओम प्रकाश की 55 वर्षीय पत्नी राजश्री गांव की अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची लेकिन उसे क्या पता कि वह भी हादसे का शिकार हो जाएगी। वहां सड़क किनारे खड़ी हुई थी तभी उधर से पिकअप वाहन गुजर रहा था। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी पीछे की तरफ ले जाने लगा। पीछे होते ही वहां खड़ी राजश्री पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग घायल महिला को आनन-फानन बहेड़ी सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को भी लिखा पढ़ी के बाद पीएम को बरेली भिजवा दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930