नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दान-पुण्य कर श्रद्धाभाव से मनाया मकर संक्रांति पर्व – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

दान-पुण्य कर श्रद्धाभाव से मनाया मकर संक्रांति पर्व

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दान-पुण्य कर श्रद्धाभाव से मनाया मकर संक्रांति पर्व

बहेड़ी। श्रद्धा व आस्था का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व सोमवार को पूरे धार्मिक उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के बाद पूजा-अर्चना की और गजक, रेवड़ी, मूंगफली, खिचड़ी आदि के प्रसाद का वितरण किया। वहीं गरीब एवं निराश्रित लोगों को दान-पुण्य कर धार्मिक लाभ अर्जित करने में लोग पीछे नहीं रहे। क्षेत्र भर से सैकड़ों लोगों ने मंदिरों में पहुंच कर हाजिरी दी और बाद में दान-पुण्य भी किया।
बता दें कि नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद इच्छा व शक्ति अनुसार दान किया। लोगों ने अपने इष्टदेव के पूजन के बाद भोजन के रूप में खिचड़ी ग्रहण की। लोगों ने तिल व खिचड़ी का दान कर पुण्य प्राप्त किया। वहीं नगर के मंदिर भोले बाबा की मढ़ी,राम जानकी मंदिर, तहसील मंदिर, होली चौराहा मंदिर, पंजाबी कॉलोनी मंदिर गंगा मंदिर, प्राचीन बांसी मठ शिव मंदिर के अलावा जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930