नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रही राम नाम की गूंज,हर कोई अपने तरीके से प्रभु श्रीराम के स्वागत में लगा हुआ था – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रही राम नाम की गूंज,हर कोई अपने तरीके से प्रभु श्रीराम के स्वागत में लगा हुआ था

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता- आर,के,सक्सेना

हर गली हर घर में गूंजे राम नाम के जयकारें

बहेड़ी। सदियों की श्रद्धा और महीनों की तैयारी के बाद राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की बेला आते-आते बहेड़ी पूरी तरह से राम मय में नजर आई। क्षेत्र में सुबह से रात तक आयोजनों का दौरमं चलता रहा। भजन कीर्तन से पूरा माहौल राम भक्ति में ओत प्रोत हो गया, हर कोई मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आगमन के उल्लास में डूबा दिखा। सुबह से घंटे घड़ियाल शंख की ध्वनि ने रोम रोम को आनंदित कर दिया। जय श्रीराम के जयघोष के साथ अभिवादन में राम-राम बोलने वाले लोग जय श्री राम बोलने पर पहुंच गए। रामध्वज से पटी पड़ी बहेड़ी की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग भगवा वस्त्रों में दिखे। शाम होते ही बाजार,गलियां,कॉलोनी, मंदिर असंख्य दीपों से जगमग नजर आई। आनंद और उमंग में भक्त जगह-जगह भजनों पर नाचते गाते दिखे तो वहीं भंडारे में हर वर्ग कतारबद्ध दिखा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पूरा क्षेत्र राम में रमा रहा। घर से लेकर बाजार तक जगह-जगह प्राण प्रतिष्ठा का बड़ी-बड़ी एल,ई,डी लगाकर सीधा प्रसारण देख रहे थे। कई जगहों पर प्रसारण के साथ श्रीराम के कट आउट लगाकर भन्डारे का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ तो सीधा प्रसारण देख रहे लोगों ने अपनी अपनी कुर्सियां छोड़ दी और खड़े होकर गगन भेदी जय श्रीराम के जयकारें और तेज आवाज में बजते घंटे घड़ियाल व शंख के बीच पूरा वातावरण राम मय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के साथ जगह-जगह शुरू हुए भन्डारे में हर कोई राम प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुआ। क्षेत्र के लोगों ने रघुराई के स्वागत में जितना कर सकते थे उससे अधिक करने का प्रयास किया। शाम होते होते दिए और झालरों की रोशनी से क्षेत्र जगमगा उठा।लोग प्रभु श्रीराम के स्वागत में एक दूसरे को बधाई देते दिखे। नगर के माथुर रोड तिराहे के पास, पंजाबी कॉलोनी, भोले बाबा मढ़ी मंदिर पर विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद राम लीला मैदान से विशाल रैली निकाली गई जिसका जगह जगह स्वागत किया गया।मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वागत में उमड़े बहेड़ी बासियों ने पूरे क्षेत्र में कहीं भी कानून व्यवस्था की मर्यादा नहीं तोड़ी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930