नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, सरकारी अर्धसरकारी संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, सरकारी अर्धसरकारी संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता-आर,के,सक्सेना

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, सरकारी अर्धसरकारी संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा
बहेड़ी। 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर से लेकर के ग्रामीण क्षेत्रों तक चारों तरफ देशभक्ति का रंग देखने को मिला। नगर में प्रेस क्लब की ओर से हर साल निकलने वाली रैली को एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने नैनीताल मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची जहां एसडीएम श्री उपाध्याय ने झंडा रोहण कर सलामी दी और क्षेत्र व नगर वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुये बताया गया कि लम्बे संघर्ष एवं अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिए हमें आपसी द्वेष, जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र की भावना को त्यागकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करते हुए मिल जुलकर शान्ति, प्रेम, अमन चैन, भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
इसके अलावा जेएम कोर्ट में जज विजय शंकर गौतम ने झंडा रोहण किया,एमजीएम इण्टर कालेज में कालेज के मैनेजर चौधरी गजेन्द्र सिंह, प्रिंसिपल अशोक गंगवार ने झंडा फहराया, मोती माधव हायर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल उमा पाण्डे ने झंडा फहराया, कोतवाली में सीओ डा0 तेज वीर सिंह ने झंडा फहराया, खंड विकास कार्यालय में वीडियो गरिमा सिंह ने झंडा फहराया,रजा अस्पताल में बसपा नेता डाक्टर नसीम अहमद ने झंडा फहराया, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने झंडा फहराया इसके अलावा स्कूलों में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जिन्हें देखकर लोगों ने उनके कार्यक्रम की सराहना की तो सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर गणतंत्र दिवस बधाई दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930