नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की पार्टी पदाधिकारियों के संग बैठक – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की पार्टी पदाधिकारियों के संग बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाद दाता आर, के, सक्सेना

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक 

 

 

बहेड़ी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अब सभी पार्टियां अपने अपने कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को क्षेत्र में भेज कर और बैठकें कराकर कील कांटे दुरूस्त करने में जुट गई हैं इसी को लेकर तहसील क्षेत्र के गांव चुरैला में बहुजन समाज पार्टी का एक कैडर कैम्प गांव चुरैला में सेक्टर अध्यक्ष दीनदयाल गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मालूम हो कि कैडर कैंप सिर्फ चुरैला व बांसबोझ दो सेक्टरों के कार्यकताओं को लेकर किया गया। कैम्प में मौजूद वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अब नजदीक आ गया है और बहन जी ने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है इस लिए बहुजन समाज पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह सम्पर्क अभियान में जुट जाएं और पार्टी की नीतियों व रीतियों को घर घर तक बताने का काम करें। तथा आगामी लोकसभा चुनाव में बहेड़ी-पीलीभीत सीट से जो भी बसपा का प्रत्याशी होगा उसको भारी बहुमत से जिताने को समाज में भाईचारा बनाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया जाएं।
इस दौरान सत्यपाल गौतम एडवोकेट,रामदास कश्यप, डा. एस.के.शर्मा,मास्टर केहरी सिंह, रामचंद्र कश्यप , सुरेश मौर्य, अब्दुल बारी, जगपाल गौतम, लाल सिंह गौतम, सोमपाल, वेदराम कश्यप, नरपत लाल कश्यप, उमाचरन, लेखराज दिवाकर , राजेंद्र गंगवार आदि भारी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930