नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – बार चुनाव में शकील गुरु बने अध्यक्ष तो सूरज पाल बने सचिव – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – बार चुनाव में शकील गुरु बने अध्यक्ष तो सूरज पाल बने सचिव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता- आर, के, सक्सेना 

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ बहेड़ी बार का चुनाव

बहेड़ी। बहेड़ी बार एसोशिएसन के वार्षिक चुनाव में चार पदों पर जमकर घमासान हुआ। मतदान प्रक्रिया पूरी हाने के बाद देर शाम विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई।
बुधवार को बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से निर्वाचन अधिकारी अरविन्द सिंह मलिक एडवोकेट,वीरेन्द्र कुमार सक्सेना एडवोकेट,गोपी नाथ भारद्वाज, राजेश कश्यप तथा मुजस्सम खान एडवोकेट की देखरेख में शुरू हुआ जो अपराह्न तीन बजे तक चला। जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू की गई। वोटों की गिनती में सबसे पहले संयुक्त सचिव की गिनती की गई जिसमें पांच लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई जिसमें दीपक गुप्ता एडवोकेट 119, रणधीर सिंह एडवोकेट 110,महेश कुमार एडवोकेट 106 मत पाकर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर रीतराम मौर्य ने 127 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी मोहन स्वरूप एडवोकेट को हराया उन्हें मात्र 66 वोट मिले। महासचिव पद पर सूरज पाल एडवोकेट ने 111 मत पाकर विजयी रहे उन्होंने महेंद्र पाल को चुनावी मैदान में पछाड़ा उन्हें सिर्फ 84 मत प्राप्त हुए। सबसे आखिर और रोमांचक मतगणना अध्यक्ष पद की रही यहां बता दें कि अध्यक्ष पद पर दो वरिष्ठ अधिवक्ता मैदान में थे। जब उनकी मतगणना शुरू हुई तो दोनों के वोट बराबर से निकल रहे थे जिससे दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के चेहरे पर कभी खुशी तो कभी मायूसी साफ झलक रही थी। यह सिलसिला काफी देर तक चला जैसे ही सिर्फ पांच वोटों से शकील अहमद गुरु एडवोकेट की जीतने की सूचना जैसे ही अधिवक्ताओं को मिली तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शकील अहमद ने 100 मत पाकर रन सिंह को हराया उन्हें मात्र 95 वोट मिले। जिसके बाद खुशी का इजहार करते हुए लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल पर जमकर डांस किया। जिसके बाद अध्यक्ष पद पर जीते शकील अहमद गुरु एडवोकेट व महासचिव पद पर जीते सूरज पाल एडवोकेट को सभी अधिवक्तागण उन्हें उनके आवास तक पहुंचाने गए। जहां जीते प्रत्याशियों के परिवार वालों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार सक्सेना एडवोकेट,कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार गंगवार एडवोकेट, आडिटर के लिए खड्ग सिंह, वरिष्ठ सदस्य के लिए रमेश चन्द राठौर तथा कनिष्ठ सदस्य के लिए तेजपाल गंगवार एडवोकेट, नरेश कुमार, अरविन्द कुमार कश्यप, राजेन्द्र कुमार, मोहम्मद अशरफ को नाम वापसी के दिन निर्विरोध मनोनीत किया जा चुका है। चुनाव अधिकारी अरविन्द मालिक व वीरेन्द्र सक्सेना ने बताया कि मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जश्न और बधाई देने वालों में ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, मनोज जौहरी, देवेन्द्र पटेल, रघुनंदन प्रसाद, अंशू गंगवार एडवोकेट, रेवती रमन सक्सेना,के, के, शर्मा, भूप कुमार गुप्ता,पाती राम गंगवार, ललित शर्मा, अख्तर हुसैन, हुकुम सिंह,गिरभर सिंह, दिनेश सूर्या, आरिफ एडवोकेट, हैप्पी महाजन, इफ्तिखार एडवोकेट, धर्मेन्द्र सागर एडवोकेट,पवन कुमार, राजेन्द्र एडवोकेट, सुनील रस्तोगी,दीप चंद पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह राजू, नवीन सक्सेना, हरीश गंगवार, भजन लाल गंगवार, भूपेन्द्र एडवोकेट, जसवीर सिंह एडवोकेट,लाल सिंह एडवोकेट,मान सिंह, विनोद कुमार, जसवंत सिंह अदलखा, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, हरनाम सिंह, ठाकुर दास मौर्या, आनन्द प्रकाश मौर्या, सहित सभी अधिवक्तागण शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930