नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा नेता राहुल गुप्ता व पुलिस स्टाफ ने एडिशनल एसपी को दी विदाई, उज्जवल भविष्य की,की कामना – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

भाजपा नेता राहुल गुप्ता व पुलिस स्टाफ ने एडिशनल एसपी को दी विदाई, उज्जवल भविष्य की,की कामना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आर, के, सक्सेना की रिपोर्ट- 3 मार्च 2024, रविवार 

क्षेत्राधिकारी के स्थानांतरण पर भाजपा नेता राहुल गुप्ता दी विदाई

अमृत समाचार संवाददाता,
बहेड़ी। सीओ डा0 तेज वीर सिंह के स्थानांतरण पर रविवार को स्थानीय कोतवाली में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालूम हो कि श्री सिंह को अभी हाल ही में सीओ से प्रोदन्नत होकर एडिशनल एसपी बनाएं गये थे। शासन द्वारा उनका यहां से स्थानांतरित कर भदोही भेजा गया है। उनके विदाई कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा होता है। अधिकारी या कर्मचारी जहां कहीं भी जाता है, वहां से कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी को काम करने में तभी आनंद आता है, जब उनको वहां की जनता से सहयोग मिलता है। सीओ डा0 तेज वीर सिंह ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है । इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि बहेड़ी सर्किल में सेवाकाल के दौरान उनके अधीनस्थ व साथी अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला है। जो भी उनको जिम्मेदारी सौंपी गई, उसको उन्होंने पूरी लग्न व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया। सीओ के रूप में बहेड़ी में उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। यहां की जनता से उनको भरपूर सहयोग मिला है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। इस दौरान समस्त पुलिस स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930