नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बालिका की मौत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बालिका की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 
खबर -1,बहेड़ी/देवरनियाँ । दुकान से सामान लेने जा रही एक मासूम बच्ची स्कूल की बस की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद उसे पोस्टमार्टम को बरेली भिजवाया और बस को कब्जे में लेकर उसे थाने लाकर खड़ा कर दिया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव कनमन निवासी सत्यप्रकाश की छह बर्षीय पुत्री प्राची दोपहर लगभग 4 बजे घर से दुकान पर खाने की चीज लेने जा रही थी । कनमन इटौआ मार्ग पर गोपालपुर मोड़ पर आ रही । स्कूली बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे प्राची की मौके पर ही मौत हो गई । प्राची की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया । जिसने भी सुना उसने घटना स्थल की दौड़ लगा दी। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

किसी गंभीर बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में तनातनी
खबर -2,बहेड़ी। नगर के महादेवपुर शेरगढ़ रोड पर मंगलवार उस समय अफरातफरी मच गई जब कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की दूसरे कॉलेज के छात्रों के साथ पहले झगड़ा फिर मारपीट हो गई। दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर मौके पे पहुंची पुलिस ने उनका झगड़ा शांत कराया और छात्रों को थाने ले आई। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है।

भाजपा नेत्रियों ने लोगों से किया जनसंपर्क, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
खबर -3,बहेड़ी। आगामी लोकसभा चुनाव घोषणा में अब कुछ ही समय बचा है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े संगठन के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनसे जनसंपर्क कर रहे हैं। मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति कुमार के साथ मोहल्ला लोधीपुर,श्यामाचरन गौंटिया में जाकर लोगों से सम्पर्क किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस चीज की गारंटी लेते हैं उसे पूरा करते हैं। उन्होंने माताओं बहनों के लिए इज्जत घर बनावाकर सबसे ज्यादा महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया है। उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि मोदी जी का जो नारा है इस बार 400 के पार उसे हम-सब को मिलकर साकार करना है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930