नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शार्ट सर्किट से मनीषा साड़ी शोरूम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

शार्ट सर्किट से मनीषा साड़ी शोरूम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

शार्ट सर्किट से मनीषा साड़ी के शोरूम में आग,लाख रुपये का माल जलकर राख

बहेड़ी। पंजाबी कॉलोनी चौराहा स्थित मनीषा साड़ी शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बरेली और उत्तराखंड से आईं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। व्यापारी ने कई लाख का माल जलने की बात कही है। हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। दुकान से लपटें उठती देख वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शोरूम संचालक मनीष गेरा को तत्काल सूचना दी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। बरेली और उत्तराखंड से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया जिस कारण वहां अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड कमियों ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग बुझाई जा सकी। मनीष गेरा ने बताया कि आग से कई लाख की साड़ियां, स्कूल ड्रेस सहित अन्य कपड़े जल गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के ईओ वीरेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930