नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

बहेड़ी – पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने किया पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का स्वागत

बहेड़ी। निकाय चुनाव के बाद पहेली बार नगर पालिका पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद का पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने किया जोरदार स्वागत। इस दौरान लोकसभा चुनाव और नगर में विकास को लेकर नेताओं से चर्चा भी की गई।
मालूम हो कि जिला बरेली के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार उत्तराखंड के किच्छा स्थित एक बैंक के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर बरेली वापस जाते वक्त शनिवार को नगरपालिका पहुंचे जहां पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल व उनके पति अजय जायसवाल बाबी ने स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान व स्वागत किया। बरेली सांसद संतोष गंगवार के नगरपालिका में आने की सूचना पर स्थानीय भाजपा नेता व नगरपालिका सभासद भी वहां पहुंचे और सभी ने उनका गर्म जोशी से उनका स्वागत किया।
इस दौरान सांसद संतोष गंगवार ने पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल और उनके पति अजय जायसवाल बाबी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पास युवा सभासदों की टीम है और हम सभी को एक साथ मिलकर बहेड़ी नगर का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर मैंने कभी भी राजनीति नही की है। बरेली जिले के विकास लिए हमेशा सबके साथ खड़े थे और खड़ा रहूंगा।
इस दौरान चौधरी आराम सिंह, जयेंद्र पाल, चौधरी गजेन्द्र सिंह, ठाकुर कमल सिंह, डाक्टर सुरेन्द्र गंगवार, आलोक गंगवार,मोहन सिंह,भजन लाल गंगवार, दीनदयाल गंगवार, मास्टर नरेश शर्मा, सूर्य प्रकाश गंगवार, जितेन्द्र सक्सेना, गौरव जायसवाल, सभासद ओमप्रकाश गंगवार, राकेश मिश्रा, तरूण कालरा, रमेश सिंह, हरपाल, लाल सिंह एडवोकेट सहित तमाम अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930