नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संदेश खाली की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

संदेश खाली की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

 बहेड़ी – संदेश खाली की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बहेड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता मंच के देव दत्त प्रजापति के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने खाली संदेश में महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
के खिलाफ़ विरोध दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय जी को सौंपा। कहा कि पश्चिमी बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बाबजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहां पर जंगल राज चल रहा है। दलितों,पिछड़ों, गरीबों पर वहां की मौजूदा सरकार और उसके गुंडे जुल्म कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शहर के जिम्मेदार लोगों के द्वारा ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह भदोरिया एडवोकेट ,नगर करवा अनुज गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, भाजपा नेता राहुल गुप्ता, जबर सिंह, अवनीश भदोरिया एडवोकेट ,दीपचंद पांडे एडवोकेट ,विशालदीप, कुंवर सेन प्रजापति, आदि लोग शामिल हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930