नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी -संस्कार ग्लोबल स्कूल में हुआ वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम, प्रधानाचार्य ने की बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी -संस्कार ग्लोबल स्कूल में हुआ वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम, प्रधानाचार्य ने की बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

संस्कार ग्लोबल स्कूल में हुआ वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम, प्रधानाचार्य ने की बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना

बहेड़ी। नगर के नैनीताल रोड स्थित संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती जी के सम्मुख विद्यालय की प्रधानाचार्य महोदया द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रारम्भ हुआ। इसी क्रम में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर महोदया के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा पुष्प अर्पित कर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुति की गई।
विद्यालय के टाप आये छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य हेमा ढींगरा व संदर्भ ढींगरा ने अंक पत्र व शील्ड देकर उन्हें सम्मानित किया। अंकपत्र व सम्मान पाकर छात्र छात्राओं व अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि ये बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों का पढ़ाई की तरफ रूझान व परिश्रम जो उन्होंने पूरे वर्ष भर किया उसका परिणाम आज उन्हें मिला है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा फल वितरण के दौरान राजकुमारी,प्रियंका,नूरिन,संतोष,विनित सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930