नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहडी-आओ हम सब मिलकर देश को खुशहाली की ओर ले चले, रश्मि जायसवाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहडी-आओ हम सब मिलकर देश को खुशहाली की ओर ले चले, रश्मि जायसवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर, के, सक्सेना 

पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए लोगों से सम्पर्क कर मांगे वोट

बहेड़ी। लोकसभा चुनाव प्रचार अब कार्यालयों से निकल ग्राउंड स्तर पर आ गया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व समर्थक वोट जुटाने में लगे हैं। वहीं, पालिकाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी को जीत दिलाने को नगर के वार्डों में नुक्कड़ सभाएं और डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान में जुटी है। रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल नगर के वार्ड 7 केसर चीनी मिल क्षेत्र में पहुंची जहां उन्होंने पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में डोर टू डोर सम्पर्क कर वोट डालने की अपील की। जिसके बाद उन्होंने एक नुक्कड़ सभा की। सभा में बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ,सोमनाथ,केदारनाथ, भगवान महाकाल आदि मंदिरों को विश्व पटल पर उभारा है। मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने यूपी की शक्ल बदली है। योगी, मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालात बदले हैं। भारत में एक नई कार्य संस्कृति शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को हमेशा श्रेय दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गरीब समर्थक और लोक कल्याण योजनाओं को इस तरह से डिजाइन किया गया, ताकि वह जाति, पंथ, धर्म या वोट की परवाह किए बिना अंतिम पंक्ति में सबसे जरूरतमंद या अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों का जो सपना था अयोध्या में राम मंदिर का उसे भाजपा सरकार में मोदी और योगी ने पूरा किया है। जिसके हम सब गवाह हैं। तो इस बार फिर सभी से अपील करती हैं कि आप अपने मत का प्रयोग जरूर करें और कमल के बटन को दबाकर देश को खुशहाली की ओर ले जाने में सहयोग करें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सभासद रमेश सिंह,पूर्व सभासद रामनाथ, रीता देवी,दीपा सिंह,राजकुमारी कुंदन सिंह,दीक्षा,अबध बिहारी सिंह,रमा शंकर शर्मा,सुशील चौधरी,मोहनी पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सक्सेना,नरेश शर्मा, सूर्य प्रकाश गंगवार,सुमन श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, सुशील कुमार कश्यप, सोनी जायसवाल, सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930