नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदी जी आपके सपनों के भारत को सींच रहे है- रश्मि जायसवाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

मोदी जी आपके सपनों के भारत को सींच रहे है- रश्मि जायसवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

सभा में जायसवाल बोली कि मोदी है तो मुमकिन है 

बहेड़ी। क्षेत्र में पहले चरण में लोकसभा चुनाव होना है। प्रचार के अब सिर्फ कुछ ही समय बचा है। भाजपा के नेता जनता के बीच पहुंचकर प्रत्याशी के लिए लोगों से संपर्क और नुक्कड़ सभा कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। सोमवार को नगर के मोहल्ला शेखूपुर स्थित शिव मंदिर के पास नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में एक नुक्कड़ सभा की और भाजपा प्रत्याशी के लिए कमल के फूल के बटन दबाने की सभी से अपील की। अपने समर्थकों के साथ सभा में पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान श्री जायसवाल ने कहा कि साथियों लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिवाद छोड़कर सनातन को आगे बढ़ाएं सनातन आगे बढ़ेगा तो बीजेपी आगे बढ़ेगी हम उम्मीदवार का चेहरा ना देखते हुए कमल के फूल को देखना चाहिए कमल का फूल मजबूत होगा तो सनातन मजबूत होगा हम सभी विश्व पटल पर सनातन को देखना चाहते हैं इसलिए बीजेपी को वोट देकर सनातन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आप सबने पहले की सरकारों का कार्यकाल देखा है। पहले न तो बिजली आती थी। सड़कों के हाल खराब थे लगता ही नहीं था कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढे में सड़क। जबसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश और क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। पहले के चुनावों में सड़क,पानी और बिजली के मुद्दों पर नेता चुनाव लड़ते थे। मोदी सरकार ने अपने इस दस साल के कार्यकाल में सभी मुद्दे खत्म कर दिए हैं। विपक्षी दल मिलकर मोदी को हटाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि आप किसी के बहकावे में न आएं देश और क्षेत्र की तरक्की के लिए भाजपा को वोट देकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर दिल्ली की कुर्सी पर बैठाने का काम करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक कुमार,सनी वेनिवाल, सुबोध कुमार,सचिन भारती, अंसुल अग्रवाल,अर्जुन कुमार, सजल अग्रवाल,सूरज देवी,चमेली देवी,सीमा देवी,रमा,ओम वती, माया देवी,सुरभि देबी,उमा शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930