नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी -हाईस्कूल में सचिन पटेल ने किया तहसील टाप, – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी -हाईस्कूल में सचिन पटेल ने किया तहसील टाप,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

सचिन ने हाईस्कूल में तहसील टाप कर कालेज का बढ़ाया मान 

बहेड़ी । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। वहीं तहसील क्षेत्र के गांव भिलैईया स्थित श्री सालिकराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज का नाम तहसील टाप में दर्ज किया गया है।इस कालेज में 2024 हाईस्कूल का परीक्षाफल 97.5 प्रतिशत व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल 94.3 प्रतिशत रहा है। विद्यालय के छात्र सचिन पटेल ने हाईस्कूल में 560 अंक पाकर तहसील बहेड़ी में टॉप कर कालेज का नाम रोशन किया है। इसके अलावा हाईस्कूल में मानसी 90.50,गुजंन कश्यप 90.00,रजित 88.00 ,राजेन्द्र 82.50,हरी प्रकाश 78.16 और इण्टरमीडिएट में विशाल 87.00,शेखर सागर 83.00,नीतू 83.10,अरूण 80.40,हिमांशू गंगवार 78.40,आरती सिंह ने 76.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने कालेज और मां बाप तथा गुरुजनों का समाज में मान-सम्मान बढ़ाया है। छात्र छात्राओं द्वारा 2024 के परीक्षाफल में अच्छे अंक प्राप्त करने पर नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अतुल गर्ग,विद्यालय के प्रबन्धक एम.प्रसाद गंगवार एवं कालेज के प्रधानाचार्य खूबकरनलाल तथा अध्यापको ने सभी छात्र-छात्राओं बधाई दी।

यहां बता दें कि सालिकराम इण्टर कालेज में पढ़ने वाले तथा तहसील टाप करने वाले छात्र सचिन पटेल गांव ग्वारी के रहने वाले खूबकरनलाल गंगवार के पुत्र हैं। उन्होंने हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा में 600 में से 560 अंक पाकर 93.33 प्रतिशत के साथ तहसील बहेड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सचिन पटेल के पिता खूबकरनलाल गंगवार पेशे से अध्यापक है और जनशिक्षा परिषद सरस्वती शिक्षा मे 25 वर्ष तक अध्यापन का कार्य करते हुए कठिन परिस्थ्तििओं का सामना करते हुए सचिन को पढ़ाने का कार्य किया है सचिन पटेल की मां सरस्वती देवी आगनवाड़ी कार्यकर्ती है। उनकी बढ़ी बहन अंशिका पटेल पूर्व में ही श्री सालिकराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, भिलइैया की कक्षा 12 में मेधावी छात्रा रही है। सचिन पटेल व उनके समस्त परिवार ने विद्यालय के प्रबन्धक,एम प्रसाद गंगवार सहित प्रधानाचार्य,अध्यापकगणो को हदृय से धन्यवाद दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930