नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – हर्षोल्लास से क्षत्रिय समाज ने मनाई महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – हर्षोल्लास से क्षत्रिय समाज ने मनाई महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना

हर्षोल्लास से क्षत्रिय समाज ने मनाई महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती

बहेड़ी। महाराणा प्रताप सिंह की 484 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष पर विचार रखे और उनकी वीरगाथा सुनाई। गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज द्वारा हिन्दू ह्रदय सम्राट क्षत्रिय कुल गौरव महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। नगर के नैनीताल रोड स्थित साईं वाटिका हाल में कार्यक्रम आयोजित कर सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण,पुष्प और उनकी आरती उतारकर कर याद किया गया। जिसके बाद राष्ट्र नायक वीर शिरोमणि ठाकुर वीर सिंह के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के नैनीताल मुख्य मार्ग होती हुई पंजाबी कॉलोनी स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। थाने गेट पर पराग डेरी स्वामी ठाकुर लाखन सिंह, ठाकुर यशवीर सिंह,ठाकुर इक्षेन्दर सिंह,ठाकुर विनित सिंह, ठाकुर राहुल सिंह,ठाकुर शिवम सिंह,ठाकुर सक्षम सिंह,ठाकुर सोनू सिंह दूध वाले अन्य लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में गांव ग्वारी गौंटिया निवासी ठाकुर अमर सिंह अपने समाज के दर्जनों लोगों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में युवक महाराणा प्रताप सिंह के उदघोष के साथ डी जे पर चल रहे गीतों पर डांस करते चल रहे थे जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। सभा में बोलते हुए ठाकुर अवनीश सिंह भदौरिया एडवोकेट ने महाराणा प्रताप सिंह के जीवनव संघर्ष की चर्चा करते हुए जीवन को सरल बनाने व अपने सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित किया। ठाकुर राज कमल सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने मुगल शासक अकबर को कई बार रणभूमि में टक्कर दी। ठाकुर सुरेन्द्र सिंह भदौरिया एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह एक बहुत ही शक्तिशाली एवं वीर योद्धा थे। जिन्होंने पूरे राष्ट्र की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि हम सबको एक होने की जरूरत है और एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है। क्योंकि बिना संगठन शक्ति के कुछ नहीं हो सकता। इस अवसर पर ठाकुर सुदेश सिंह,भाजपा नेता राहुल गुप्ता, सभासद तरूण कालरा, ठाकुर महावीर सिंह,ठाकुर अनुज सिंह,ठाकुर देवेन्द्र सिंह,ठाकुर विक्की सिंह, गांव ढकिया ठकुरान के ठाकुर कृष्ण पाल सिंह, ठाकुर शंकर सिंह, ठाकुर रमेश सिंह के अलावा सैकड़ों अन्य क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930