नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी-एक वर्ष पूर्ण होने पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी-एक वर्ष पूर्ण होने पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता-आर,के,सक्सेना 

एक वर्ष पूर्ण होने पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

बहेड़ी। नगरपालिका अध्यक्ष बनने के करीब करीब एक वर्ष पूरे होने पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष को बधाई दी है। यहां बता दें कि 2023 में हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में यहां से भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी की पत्नी रश्मि जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया था। चुनाव सम्पन्न होने के बाद 13 मई 2023 को स्थानीय मंडी परिसर में वोटों की गिनती हुई जिसमें रश्मि जायसवाल को विजयी घोषित किया गया था। आज उनके एक वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका कार्यालय में मिठाई वितरण कर श्रीमती जायसवाल को नगरपालिका स्टाफ व सभासदगण तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने ने सभी का धन्यवाद कहते हुए कहा कि आप सभी लोगों के प्रयास से आज हम इस कुर्सी पर बेठे हैं। मेरा हमेशा प्रयास रहेगा कि नगरवासियों की सुविधा के लिए जो विकास कार्य किए जाने हैं उन्हें तत्काल कराएं जाएं और मेने कराएं भी हैं। जैसे नगर में हाईमास्ट लाइटें, स्ट्रीट लाइट, ठंडे पेयजल फ्रिर्ज, वार्डों में सड़क और नाली निर्माण और सरकार के द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी यहां की जनता को दिलवाने का काम किया है। और यह मेरा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। यहां बता दें कि पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पाने के साथ रश्मि जायसवाल हर नीति निर्माण और इसे कार्यान्वित करने में नगर प्रथम के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प पर अडिग रहीं हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930