नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – मेरा संकल्प है नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी – रश्मि जायसवाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – मेरा संकल्प है नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी – रश्मि जायसवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

नगरपालिका अध्यक्ष के एक साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

बहेड़ी। नव गठित नगर पालिका परिषद का आज एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज का दिन एक साल बेमिसाल के तौर पर मनाया गया। नगरपालिका परिषद पालिकाध्यक्ष के कार्यालय में पालिका अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह,जेई जितेन्द्र गंगवार,जेई जल विपिन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर अहमद हसन,जितेन्द्र सक्सेना, नरेश शर्मा, सोनी जायसवाल, गौरव जायसवाल, सुमन श्रीवास्तव, सुशील कुमार कश्यप आदि ने पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल व उनके पति अजय जायसवाल बाबी को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार्यालय में मिठाई वितरण का कार्यक्रम हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास के संकल्प में हमें नगरवासियों का सहयोग भी चाहिए। बीते एक वर्ष में जो यथा संभव हो सका है, उसके मुताबिक विकास कार्य कराए हैं। पालिका परिषद के गठन के एक साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिग व आरसीसी रोड,नाली नाले, पुलिया के विकास कार्य कराए गए हैं जो कि अलग-अलग वार्डो में है।उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें, स्ट्रीट लाइटें, ठंडे पानी के फ्रिजों को लगवाने का कार्य कराया गया है । डोर टू डोर कूड़े का संग्रह कराने के प्रयास किए गए हैं नगर के वार्डों, मुख्य मार्ग, चौराहों पर कूड़ा दान लोगों के लिए बनवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की जितनी भी गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ भी गरीबों को मुहैया कराई गई हैं। चाहे वो प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस योजना हो आदि। आगामी वर्षों में नगर क्षेत्र के मंदिरों और श्मशान भूमि का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और बच्चों के लिए स्टेडियम और पार्क का निर्माण के अलावा विकास कार्यों में जनमानस के लिए जो बन पड़ेगा सो हम करेंगे।उसका संकल्प लेकर ही हम चले हैं। बरसात के दिनों में नगर में होने वाले जलभराव और टूटी-फूटी सड़कों के बारे में भी उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930