नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – नवनिर्वाचित सांसद जितिन प्रसाद और छत्रपाल सिंह गंगवार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – नवनिर्वाचित सांसद जितिन प्रसाद और छत्रपाल सिंह गंगवार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना

नवनिर्वाचित भाजपा सांसद जितिन प्रसाद और छत्रपाल सिंह गंगवार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बहेड़ी। लोकसभा चुनाव के दौरान मिले कम समय में आप सबने मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया उसका मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। यह बातें पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद जितिन प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने कही। पीलीभीत बहेड़ी और बरेली लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद जितिन प्रसाद व छत्रपाल सिंह गंगवार का भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बरेली बागेश्वर फोरलेन मार्ग स्थित एक बारात घर में स्वागत समारोह का आयोजन किया। दोनों सांसदों का पहेली बार नगर आगमन पर यहां की जनता ने उनका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों सांसदों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस स्वागत से दोनों सांसद अभिभूत नजर आएं। इस दौरान सांसद जितिन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबने बिना परिचय, बिना जान-पहचान के बाद भी हमें जो अपना आशीर्वाद दिया है उसका मैं आप सबको धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि आप यह मत समझना कि आपने मुझे वोट दिया और मैं सांसद बन गया ऐसा नहीं है मेरे लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता वो खुद में सांसद हैं। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के वक्त आप सबसे जो वायदे किए थे अब उनको पूरा करने का समय आ गया है। पार्टी के जिम्मेदार पादाधिकारी व कार्यकर्ता आप सब अपने अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुने और समाधान करवाने का प्रयास करें। अगर आपकी बात को कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं सुनता है तो हमें बताएं मैं उसका समाधान करवाउंगा। बरेली संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आप सब अपना-अपना स्नेह और आशीर्वाद सांसद जितिन प्रसाद को देकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने का काम करें। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि केन्द्र सरकार से जो भी बजट स्वीकृत होगा उसको क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार चल रही थी उनके कार्यकाल में अनगिनत गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई जिनका लाभ जनता को सीधे तौर पर उन्हें मिला है। अब फिर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं उनके तीसरे कार्यकाल में अब और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएगी जिनका लाभ आप सब ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि बस आप सब भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा बनाएं रखें। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930