नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ा -भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर किया शुभारंभ, 31 तक चलेगा अभियान – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ा -भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर किया शुभारंभ, 31 तक चलेगा अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर किया शुभारंभ, 31 तक चलेगा अभियान

बहेड़ी । विशेष संचारी रोग नियंत्रण को लेकर क्षेत्रवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर क्षेत्र के निवासियों को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से सीएचसी प्रभारी अजमेर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान संचालित किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को पालिकाध्यक्ष पति व भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी ने सीएचसी में आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री जायसवाल ने मौजूद सीएचसी अधिकारी व कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कहा कि हम सभी संचारी रोगों को लेकर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे और उनको बताएंगे कि हम किस प्रकार से अपना संचारी रोगों से बचाव कर सकते हैं और यदि कोई भी व्यक्ति हमें संचारी रोग से ग्रस्त मिलता है तो तत्काल उसको सरकारी अस्पताल भेज कर उपचार करायेंगे। इस मौके पर सरकारी अस्पताल का समस्त स्टाफ व तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930