नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवरनियाॅ- बरसात के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या से जनता त्रस्त, लोगों ने चैयरमेन पर नाला सफाई न कराने का लगाया आरोप – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

देवरनियाॅ- बरसात के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या से जनता त्रस्त, लोगों ने चैयरमेन पर नाला सफाई न कराने का लगाया आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कमल जीत सिंह की रिपोर्ट

बरसात के पानी से जलभराव के कारण देवरनियां की जनता त्रस्त।
किसान नेता के नेतृत्व में लोगों ने किया प्रदर्शन।
देवरनियां। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन व चेयरमैन के द्वारा ठेका देने के बावजूद क्षेत्र के नाला सफाई न होने की वजह से पूरी नगर पंचायत में जलभराव हो गया है। जलभराव की समस्या को लेकर रविवार को लोगों ने किसान नेता व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी के नेतृत्व में चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कई आरोप लगाए हैं।
मालूम हो कि तीन दिन से हो रही बरसात के चलते पूरी नगर पंचायत देवरनियां में जलभराव की समस्या बनी हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित यहां के वार्ड तीन,तेराह,नौ, छह आदि हैं। क्षेत्र में हुए जलभराव की समस्या का समाधान न निकालने पर रविवार को किसान नेता व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मुस्तफा खां उर्फ लल्ला खां की अगुवाई में पुरुष व महिलाओं ने नगर पंचायत प्रशासन और चेयरमैन के खिलाफ पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। किसान नेता मुस्तफा खां उर्फ लल्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत चेयरमैन पूरी नगर पंचायत में कोई काम नहीं करा रहे है,नाला सफाई का ठेका देने के बावजूद कोई सफाई नहीं कराई गई। जिससे पूरी नगर पंचायत बरसात के पानी से डूबी हुई है। और समस्या से जनता त्रस्त है,उन्होंने इस मामले में डीएम को पत्र भेजकर हस्तक्षेप कर समस्या को हल कराने की मांग की है।
इस संबंध में नगरपंचायत चेयरमैन मो. कलीम अंसारी ने आरोपों को बे बुनियाद बताया है। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारीयों से लगातार नाला व नालियों की साफ सफाई कराई जा रही है,लगातार हो रही बरसात से कुछ जगहों पर जलभराव हो गया है बरसात थमने पर समस्या दूर हो जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930