नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवरनियाॅ- रिछा रेलवे के समीप खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

देवरनियाॅ- रिछा रेलवे के समीप खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवरनियाॅ से कमलजीत सिंह की रिपोर्ट 

देवरनियां क्षेत्र मे बिकलांग युवक का शव‌‌ खाई में मिलने से सनसनी,
बहेड़ी – देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रिछा रेलवे स्टेशन के समीप खाई मे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने को लोगों से मदद करने की अपील की। शव की पहचान होने के बाद उसे पंचनामे की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देरशाम राहगीरों ने रिछा रेलवे स्टेशन के पास खाई में एक युवक का शव पडा देखा। इसकी सूचना देवरनियां पुलिस को दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा,इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार और रिछा चौकी इंचार्ज श्रीषचन्द्र यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनाताल निवासी चौधरी धीर सिंह के यहां रहने वाले तीस वर्षीय बौरा के रुप में हुई। मौके पर पहुंचे चौधरी धीर सिंह ने बताया कि युवक बचपन में ही कहीं बाहर से आकार उनके यहां रह रहा था । वह बीच-बीच में एक-दो माह या कभी कभी एक साल के लिए घर से गायब भी हो जाता था। युवक पिछले पांच दिन से उनके घर से गायब था। उन्होंने बताया कि मृतक एक हाथ से बिकलांग होने के साथ गुंगा-बहरा भी था। बरेली एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा के अलावा बहेड़ी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह व तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे इस दौरान बरेली से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पडताल की।
पुलिस ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि एक दिन पहले का है। शराब पीकर गिर जाने से मौत होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930