नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – मामू मियां के सालाना उर्स को लेकर दरगाह पर साफ-सफाई का काम पूरा, और आगे की तैयारी में जुटे कमेटी के सदस्य – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – मामू मियां के सालाना उर्स को लेकर दरगाह पर साफ-सफाई का काम पूरा, और आगे की तैयारी में जुटे कमेटी के सदस्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर, के, सक्सेना 

मामू मियां के सालाना उर्स को लेकर दरगाह पर साफ-सफाई का काम हुआ पूरा

बहेड़ी। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हामिद मियां उर्फ़ मामू मियां की दरगाह पर आगामी 11 अगस्त 2024 से शुरू होने वाले सालाना तीन रोजा उर्स को लेकर दरगाह की कमेटी द्वारा तैयारियां इस समय जोरों पर चल रही हैं। दरगाह की साफ-सफाई व रंग रोगन का काम पूरा होने के बाद दूरदराज से दरगाह पर आने वाले जायरीनो के लिए रेलवे वाली मस्जिद स्थित मुसाफिर खाने में उन्हें ठहराने के लिए कमेटी द्वारा दरगाह के सज्जादानशीन हाजी सलीम अहमद उर्फ नवाब मियां की देख-रेख में साफ-सफाई का काम चालू हो गया है। इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन हाजी सलीम अहमद उर्फ नवाब मियां ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे खुरान खुबानी के साथ उर्स का आगाज होगा दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर पहला कुलशरीफ और शाम पांच बजकर 30 मिनट पर दूसरा कुलशरीफ होगा और रात 9 बजे दरगाह पर मुशायरे का आयोजन होगा। 13 अगस्त को सुबह 6 बजे खुरान खुबानी के बाद दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर कुलशरीफ और शाम पांच बजकर 30 मिनट पर दूसरा कुलशरीफ होगा और रात 9 बजे से तकरीरी प्रोग्राम किया जाएगा जिसमें बाहर से आये हुए शोहराहेतरम अपना अपना कलाम पेश करेंगे।
13 अगस्त को सुबह 6 बजे खुरान खुबानी के बाद दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर कुलशरीफ का आयोजन होगा जिसके बाद न्याज वितरण किया जाएगा और शाम पांच बजकर 30 मिनट पर आखिरी कुलशरीफ के बाद उर्स का समापन होगा। रात 9 बजे से महफिलें शमां का प्रोग्राम होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दरगाह के नाम से अगर कोई चंदा मांगे तो उसे चंदा न दिया जाए। दरगाह पर चंदा नहीं लिया जाता है। अगर किसी को भी दरगाह पर होने वाले सालाना तीन रोजा उर्स की किसी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो मोबाइल न0 9720463293 पर फोन करके ले सकता है। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक होने वाले सालाना तीन रोजा उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ पर ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और हाजरी लगाकर अपनी मुरादें पूरी करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930