नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – बंगलादेश में हिन्दूओं पर हो रहे जुल्मों को लेकर हिन्दू संगठन ने सौंपा ज्ञापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – बंगलादेश में हिन्दूओं पर हो रहे जुल्मों को लेकर हिन्दू संगठन ने सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

 बंगलादेश में हिन्दूओं पर हो रहे जुल्मों को लेकर हिन्दू संगठन ने सौंपा ज्ञापन

बहेड़ी । बंगलादेश में मौजूदा सरकार का तख्ता पलट होने के बाद शुरू हुई हिंसा में मारे गए हिन्दू परिवार के लोगों व मंदिरों को तोड़कर नुकसान पहुंचाने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर के मेला श्रीरामलीला परिसर में एकत्रित हुए। जहां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने एक सभा की जिसके बाद पैदल मार्च कर तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबाेधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंदू मंदिरों पर हमला और हत्या का विरोध जताते हुए हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में बड़े ही हिंसक और उग्र आंदोलन के कारण संपूर्ण कानून व्यवस्था और सरकार ध्वस्त हो गई है। भारत सरकार इन सभी घटनाओं के प्रति जागरुक है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी हो गई है, और बीएसएफ भी अलर्ट है। आप जानते हैं कि बांग्लादेश में आंदोलन करने वालों में बड़ा हिस्सा ऐसे समुदाय से है जो हमेशा भारत विरोधी और हिंदू विरोधी रहा है। जिसमें जमाते इस्लाम की प्रमुख भूमिका है।
इस आंदोलन में जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाकर जगह-जगह पर हिंदुओं पर हमले घरों को लूटना, फूंकना,मंदिर और उसमें रखी मूर्तियों को तोड़ना तथा हिंदुओं की हत्या का तांडव चल रहा है। भारत सरकार यह सभी स्थित पर नजर बनाए रखकर सख्त कदम उठाए। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (राष्ट्रीय बजरंगदल) की ज्ञापन के माध्यम से मांग है कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा की जाए और बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए अब भी बांग्लादेश में नियंत्रण करने वाले बांग्लादेश के सेना के प्रमुख से सिद्धिबात की जाए। पहले जब ऐसी घटना हुई थी तब भारत सरकार ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख से सीधे बात करके हिंदुओं की रक्षा करने के लिए उनको बाध्य किया था। आगे भी ऐसा ही होना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930